inshorts

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना

पिछले महीने आम आदमी केई कोमुरो से शादी करने के बाद शाही दर्जा गंवाने वालीं जापान की पूर्व राजकुमारी माको रविवार को देश छोड़कर पति के साथ न्यूयॉर्क रवाना हो गईं। उन्हें विदा करने के लिए जापान के एयरपोर्ट पर भीड़ जमा थी। फोर्डहम यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल से ग्रैजुएट केई न्यूयॉर्क की एक लॉ फर्म में काम करते हैं।