जापान की राजकुमारी माको अपने मंगेतर से 26 अक्टूबर को करेंगी शादी

जापान की राजकुमारी माको 26 अक्टूबर को अपने पूर्व सहपाठी व मंगेतर केई कोमुरो से शादी करेंगी और अपनी शाही उपाधि छोड़ देंगी। बतौर रिपोर्ट्स, इस शादी में शाही रीति-रिवाज़ों का आयोजन नहीं होगा। दरअसल, कपल ने 2017 में सगाई की थी लेकिन राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़ा वित्तीय विवाद सामने आने पर उनकी शादी टल गई थी।