जापान के ओसाका में एक इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों के मौत की आशंका
ओसाका (जापान) में शुक्रवार को एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक के कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग से आठ मंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल को बहुत नुकसान पहुंचा है।