जापान के पूर्व पीएम शिंज़ो आबे की अंत्येष्टि में शामिल हुए पीएम मोदी; तस्वीरें सामने आईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल हुए। गौरतलब है, आबे की 8 जुलाई को जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लिया।