जापान को 1-0 से हराकर कोस्टा रिका ने हासिल की फीफा विश्व कप 2022 में अपनी पहली जीत

फीफा विश्व कप-2022 में रविवार को ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया। कोस्टा रिका की तरफ से 81वें मिनट में कीज़र फुलर ने मैच का एकमात्र गोल दागा। फिलहाल ग्रुप-ई में स्पेन, जापान और कोस्टा रिका 3-3 अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं जबकि जर्मनी चौथे स्थान पर है।