जापान को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फीफा विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा क्रोएशिया

क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 16 में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 2018 विश्व कप का उप-विजेता क्रोएशिया का क्वॉर्टर फाइनल में ब्राज़ील या दक्षिण कोरिया से सामना होगा। मैच 1-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ था जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से परिणाम निकला।