जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 2-गोल दागे जबकि अन्य 4-गोल दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुमित और शमशेर सिंह ने किए। भारत लीग चरण में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में उसका सामना जापान से होगा।