हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को जापान ने मान्यता प्राप्त टीकों की सूची में शामिल किया है। भारत बायोटेक ने ट्वीट किया, "जापान सरकार ने 10 अप्रैल, 2022 से भारत से जापान की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को मान्यता दी है।" इससे पहले 13 देश कोवैक्सीन को मान्यता दे चुके हैं।