जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने शुक्रवार को यूक्रेन पर हमले के जवाब में आठ रूसी राजनयिकों को देश से निकाल दिया और रूसी कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। किशिदा ने कहा, "रूस ने नागरिकों की हत्या और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर...हमला करके अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का बार-बार उल्लंघन किया है। ये अक्षम्य युद्ध अपराध है।"