जापानी अरबपति ने यूक्रेन को $87 लाख का दान दिया, कहा- 2019 में ज़ेलेंस्की से मिला था
जापानी अरबपति व इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स कंपनी राकुटेन के चेयरमैन-सीईओ हिरोशी 'मिकी' मिकितानी ने यूक्रेन को $87 लाख का दान दिया है। उन्होंने रूस के हमले को 'लोकतंत्र के लिए चुनौती' बताया। हिरोशी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को पत्र लिखकर कहा, "2019 की शुरुआती गर्मियां...कल ही की बात लगती है जब मैं कीव गया था और आपसे मिला था।"