जापानी राजकुमारी माको ने की आम आदमी से शादी, गंवाया शाही दर्जा
जापानी राजकुमारी माको ने आम आदमी केई कोमुरो से शादी कर ली है और इसके साथ ही उन्होंने शाही दर्जा गंवा दिया है। माको-केई ने 4 साल पहले सगाई की घोषणा की थी। माको ने आम आदमी से शादी कर साधारण नागरिक बनने वाली शाही महिलाओं को मिलने वाला करीब ₹10 करोड़ का एकमुश्त भुगतान लेने से इनकार कर दिया।