अमेरिका में तैनात जापानी राजनयिक हिसाओ इनागाकी ने इंस्टाग्राम पर 22 अगस्त 2020 के बाद से रोज़ाना एक ही संदेश के साथ नए-नए ओरिगैमी क्रेन (कागज़ का खिलौना) बनाकर वीडियो शेयर किए हैं। इनागाकी रोज़ वीडियो में लोगों के स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना करते हैं। इस क्रम में 365 वीडियोज़ पूरे करने से अब वे 10 वीडियो दूर हैं।