पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ी कोच वसीम जाफर ने ट्विटर पर आईपीएल टीम के लोगो शेयर कर टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन बताई है। उन्होंने लिखा, "(रविवार) के लिए यह मेरी टीम है और आपकी?" फैन्स ने अनुमान लगाते हुए लिखा, "रोहित, राहुल, विराट, पंत, सूर्यकुमार, हार्दिक, जडेजा, शार्दुल, शमी, बुमराह, वरुण।"