जाफर ने टेस्ट औसत को लेकर कोहली का मज़ाक उड़ाने पर ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर को किया ट्रोल

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर 7 क्रिकेट ने विराट कोहली के टेस्ट बल्लेबाज़ी औसत का मज़ाक उड़ाते हुए इसकी तुलना पेसर मिचल स्टार्क से की है। बतौर 7 क्रिकेट, 2019 से कोहली का औसत 37.17 है जबकि इस दौरान स्टार्क का औसत 38.63 है। वसीम जाफर ने ब्रॉडकास्टर को ट्रोल करते हुए लिखा, "वनडे करियर बल्लेबाज़ी औसत- नवदीप सैनी: 53.50, स्टीव स्मिथ: 43.34।"