जाफर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

वसीम जाफर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने कप्तान के.एल. राहुल और शिखर धवन को बतौर ओपनर चुना है जिनके बाद विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव हैं। उनकी टीम में शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।