जाफर ने पंजाब किंग्स की चयन समस्या दिखाते हुए शेयर किया फिल्म 'हेरा फेरी' का टैक्सी सीन

वसीम जाफर ने पंजाब किंग्स की चयन समस्या दिखाते हुए फिल्म 'हेरा फेरी' का टैक्सी सीन शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब किंग्स...अपने इलेवन में बेयरस्टो, रबाडा, लिविंगस्टन, राजपक्षा और ओडियन स्मिथ को...फिट करने की कोशिश करते हुए।" सीन में ओम पुरी और उनके साथी टैक्सी में एक तरफ बैठने के दौरान दूसरी ओर से बाहर निकल जाते हैं।