जाफर ने पंजाब किंग्स के 125 रन डिफेंड करने के बाद शेयर किया 'लगान' का दृश्य

सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के 125-रन डिफेंड करने के बाद टीम के बल्लेबाज़ी कोच वसीम जाफर ने ट्विटर पर फिल्म 'लगान' का 'हम जीत गए' दृश्य शेयर किया है। पंजाब ने 5-रन से मैच जीतकर आईपीएल-2021 में लगातार 2 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया। जीत के बाद पंजाब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है।