वसीम जाफर ने अक्षर पटेल के टेस्ट में 5वां 5-विकेट हॉल लेने के बाद मैच बॉल पर गलत तारीख लिखने को लेकर उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया है। जाफर ने लिखा, "अक्षर ने आज जो एकमात्र गलती की वह थी मैच बॉल पर गलत तारीख लिखना...27 नवंबर है बापू।" अक्षर ने जवाब दिया, "यह मैंने नहीं...सूर्यकुमार यादव ने लिखा था।"