जाम के चलते देरी से पहुंचीं महिला वकील, हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एसपी ट्रैफिक को किया तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के लिए एक महिला वकील के देरी से आने पर प्रयागराज के एसपी (ट्रैफिक) को तलब किया है। वकील के मुताबिक, ट्रैफिक जाम के चलते वह अपनी कार एक किलोमीटर दूर खड़ी कर दौड़कर अदालत पहुंची थीं। अदालत ने एसपी को हाईकोर्ट के आसपास यातायात प्रबंधन के लिए उपयुक्त योजना बनाने का निर्देश दिया।