जामिया ने दिल्ली दंगों की आरोपी सफूरा ज़रगर पर लगाया बैन, कैंपस में घुसने पर लगी रोक

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने दिल्ली दंगों की आरोपी सफूरा ज़रगर समेत तीन पूर्व छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले जामिया प्रशासन ने सफूरा का एमफिल एडमिशन भी रद्द कर दिया था। सफूरा पर अपने दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक एजेंडे के लिए विश्वविद्यालय के मंच का उपयोग करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।