जामिया हिंसा मामले में आरोपी शरजील इमाम की ज़मानत याचिका हुई खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में जामिया नगर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में शरजील द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा कि भड़काऊ भाषण के स्वर से समाज की सांप्रदायिक शांति और सद्भाव पर प्रभाव पड़ता है।