inshorts

जारी वित्त वर्ष में अटल पेंशन योजना से जुड़े 28 लाख नए लोग, कुल सदस्य 3.30 करोड़ के पार

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि जारी वित्त वर्ष में अब तक अटल पेंशन योजना से 28 लाख से अधिक नए लोग जुड़े हैं। वहीं, योजना के तहत कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 3.30 करोड़ से ज़्यादा हो गई है। इस योजना की 44% सदस्य महिलाएं हैं जबकि 44% खाते 18-25 वर्ष के आयु समूह के लोगों के हैं।