जालसाज़ों ने सीरम इंस्टीट्यूट से की ₹1 करोड़ की ठगी, सीईओ अदार पूनावाला के नाम से मांगे पैसे

पुणे पुलिस के मुताबिक, जालसाज़ों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के नाम से वॉट्सऐप मेसेज भेजकर कंपनी से ₹1 करोड़ से अधिक की ठगी की है। अदार द्वारा मेसेज भेजे जाने की बात मानकर कंपनी के अधिकारियों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए और बाद में पता चला कि अदार ने ऐसा कोई मेसेज नहीं भेजा था।