जासूसी मामले में केंद्र ने सीबीआई को मनीष सिसोदिया पर केस चलाने की दी मंज़ूरी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फीडबैक यूनिट के ज़रिए जासूसी करने के मामले में सीबीआई को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस चलाने की मंज़ूरी दे दी है। अब सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलेगा। सीबीआई ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल राजनीतिक सूचनाएं जुटाने में किया जा रहा था।