जासूसी मामले में पाक की जेल में बंद 2 भारतीयों से मिले भारतीय उच्चायोग के अफसर
पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रावलपिंडी की जेल में बंद 2 भारतीय नागरिकों से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नागरिकों को 2020 में जासूसी के आरोप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, भारत सरकार के अनुरोध पर दोनों को राजनयिक पहुंच प्रदान की गई।