उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार को कैबिनेट विस्तार की घोषणा की। लखनऊ स्थित राजभवन में बीजेपी नेताओं जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति ने मंत्री पद की शपथ ली। जितिन प्रसाद जून-2021 में कांग्रेस से बीजेपी में आए थे।