एक अधिकारी के मुताबिक, मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया उस कार का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) विश्लेषण के लिए जर्मनी भेज रही है जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। इससे मशीनों की खराबी और ड्राइवर की गलती जैसे मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। बकौल कंपनी, वह घटना की जांच कर रहे अधिकारियों का सहयोग कर रही है।