जिस शादी में भावनाएं ना हों वह केवल एक कानूनी बंधन है: कपल को तलाक देते हुए दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक कपल को तलाक देते हुए कहा है, "जिस शादी में भावनाएं, सपने, सुख-दुख और यादें ना बांटी जाएं वह केवल एक कानूनी बंधन होता है।" अदालत ने कहा कि पति ने अपनी पत्नी से 'विदेशी बीवी' की तरह बर्ताव किया और जब भी कनाडा से लौटता था, उसे अस्थाई साथी के रूप में इस्तेमाल करता था।