जिसकी मति और गति सत्य की हो, उसका रथ आज भी कृष्ण चलाते हैं: केकेआर के मेंटॉर गंभीर
केकेआर द्वारा आईपीएल-2024 का खिताब जीते जाने के बाद टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने 'X' पर लिखा है, "जिसकी मति और गति सत्य की हो, उसका रथ आज भी श्री कृष्ण चलाते हैं।" गंभीर बीते साल एलएसजी से अलग होकर मेंटॉर के तौर पर केकेआर में लौटे थे। केकेआर ने आईपीएल-2024 के फाइनल में एसआरएच को 8-विकेट से हराया।