सरकार ने मंगलवार को भारत की जी20 अध्यक्षता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी शिरकत की।