राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "जी20 की अध्यक्षता भारत को एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है।" उन्होंने कहा, "भारत के नेतृत्व में जी20 अधिक न्यायपरक और स्थिरतापूर्ण विश्व व्यवस्था के निर्माण के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने में सफल होगा।"