जी20 की अध्यक्षता मिलना किसी पार्टी के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए गर्व की बात: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जी20 की अध्यक्षता मिलना किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "यह समस्त विश्व के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अनोखा अवसर है।" पीएम ने कहा, "आज भारत के प्रति दुनिया में जिज्ञासा और आकर्षण है।"