गुरुग्राम (हरियाणा) में 1-4 मार्च तक होने वाली जी20 समिट में सजावट के लिए लाए गए फूल के गमलों को कथित तौर पर चुराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो लोग सड़क से गमले उठाकर अपनी कार में रखते दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, वीडियो और कार के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।