जीएम, फोर्ड, टोयोटा के खिलाफ 'जीत' रहे हैं एलन मस्क: वॉरेन बफेट

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने एक इंटरव्यू में कहा है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जीएम, फोर्ड और टोयोटा जैसे अपने प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ 'जीत' रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक तरफ इन फर्मों के पास 'सब कुछ' है...और मस्क के पास 'एक विचार' है।" बकौल बफेट, "वह जीत रहे हैं...आप इसके सपने नहीं देख सकते। यह...अद्भुत है।"