जीएसटी इंटेलिजेंस ने गेम्सक्राफ्ट को भेजा ₹21,000 करोड़ का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर नोटिस

रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी आसूचना निदेशालय (जीएसटी इंटेलिजेंस) ने बेंगलुरु की ऑनलाइन गेमिंग कंपनी 'गेम्सक्राफ्ट' को अप्रत्यक्ष कर के इतिहास का सबसे बड़ा ₹21,000 करोड़ का कारण बताओ नोटिस भेजा है। कंपनी पर रमीकल्चर, गेम्ज़ी और रमीटाइम जैसे प्लैटफॉर्म के ज़रिए ऑनलाइन सट्टेबाज़ी को बढ़ावा देने का आरोप है। निदेशालय ने ₹77,000 करोड़ की सट्टेबाज़ी पर 28% कर लगाया है।