एकसमान 12% जीएसटी लगने से 1 जनवरी 2022 से कंबल, टेंट, परिधान और जूते-चप्पल महंगे हो जाएंगे। वहीं, ओला-उबर जैसे कैब ऐग्रीगेटर्स के ज़रिए बुक की गई ऑटो राइड पर 5% जीएसटी लगाने से इसकी सवारी महंगी हो सकती है। गौरतलब है कि ₹1,000 तक के परिधान और जूते-चप्पल पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% की गई है।