जीएसटी चोरी करने वाले 11 क्रिप्टो एक्सचेंजों से ₹95.86 करोड़ की वसूली की गई: सरकार

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया है कि सरकार ने जीएसटी चोरी करने वाले 11 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों से ब्याज और जुर्माना समेत ₹95.86 करोड़ वसूली की है। उन्होंने लोकसभा में बताया कि ₹81.54 करोड़ की टैक्स चोरी के लिए एक्सचेंजों की जांच की गई थी। गौरतलब है, वज़ीरएक्स में सबसे बड़ी (₹40.51 करोड़) टैक्स चोरी का पता चला था।