जीएसटी लागू करना चाहते थे मनमोहन सिंह लेकिन कांग्रेस ने रोका: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वित्त मंत्री रहते हुए 'वन नेशन-वन टैक्स' के तहत जीएसटी लागू करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस द्वारा उन्हें जीएसटी लागू करने से रोका गया था। मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहले और चुनाव को बाद में रखते हुए जीएसटी को लागू किया।