inshorts

जीत कर आइए: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने वीडियो संदेश में कहा, "कई वर्षों पहले मैं भारत-पाकिस्तान मैच देखने कराची गई थी...उस क्षण...को कभी नहीं भूल सकती...जब इंडिया जीता।" उन्होंने कहा, "पूरे देश की तरफ से...अपनी टीम को...बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जी जान से खेलिए...और जीत कर...आइए।"