जुआ खेलने के लिए ₹200 न देने पर शख्स की हत्या के आरोप में दिल्ली में पकड़े गए 2 नाबालिग

दिल्ली के पटेल नगर में लूटपाट के दौरान एक शख्स की हत्या करने के आरोप में 15-वर्षीय व 13-वर्षीय आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि उनका तीसरा साथी फरार है। बकौल पुलिस, नाबालिगों ने बताया कि वे शख्स से जुआ खेलने के लिए ₹200 मांग रहे थे व मना करने पर उन्होंने जबरन रुपए लिए और हत्या को अंजाम दिया।