भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर दो साल के निचले स्तर $564.05 बिलियन होने पर कांग्रेस ने कहा है, "अब जुमला नहीं चलेगा...'सूट-बूट की सरकार' को जवाब देना होगा।" कांग्रेस ने एक तुलनात्मक डेटा शेयर करते हुए ट्वीट किया, "विदेशी मुद्रा भंडार...3-सितंबर 2021 को $642 बिलियन था जो...1-अप्रैल 2022 को घटकर $606 बिलियन...और 19-अगस्त 2022 को $564 बिलियन...रह गया।"