inshorts

जुर्माने के तौर पर वसूले गए ₹135 करोड़ कोरोना वारियर्स को मिलें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा है कि सरकार और पुलिस द्वारा पिछले 4 महीनों में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर वसूला गया ₹135 करोड़ का जुर्माना कोरोना वारियर्स को मुआवज़े के रूप में मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह लोगों के साथ एक तरह की दिनदहाड़े डकैती है...जो अब तक कोविड-19 के प्रहार से उबर नहीं पाए हैं।"