केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई 2022 में जीएसटी संग्रह ₹1,48,995 करोड़ हुआ जो जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। यह जुलाई 2021 के जीएसटी संग्रह ₹1,16,393 करोड़ से 28% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹25,751 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹32,807 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹79,518 करोड़ और सेस में ₹10,920 करोड़ मिले।