जुलाई में 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य सामग्रियों की कीमतों में कमी के बाद जुलाई 2021 में भारत की खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) 3-महीने के निचले स्तर 5.59% पर आ गई जो भारतीय रिज़र्व बैंक के 2-6% के टॉलरेंस लेवल के अंदर है। जून में सीपीआई 6.26% थी। वहीं, जुलाई में खाद्य मुद्रास्फीति गिरकर 3.96% हो गई जो जून में 5.15% थी।