inshorts

जूते के फीते से बनी इयररिंग को ₹21,000 में बेचती दिखी बलेंसिआगा, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लग्ज़री फैशन ब्रैंड बलेंसिआगा ने जूते के फीते से बनीं इयररिंग्स पेश की हैं जिनकी कीमत $261/जोड़ी (₹20,872) है। बकौल ब्रैंड, रोज़मर्रा की चीज़ों को ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करने के प्रयास के तहत इन 'प्लेटेड इयररिंग्स' को जारी किया गया है। इसपर एक शख्स ने कहा, "बलेंसिआगा को...इतने लंबे फीते पेश करने चाहिए जिनसे मैं खुद को लटका सकूं।"