जून 2022 में ₹1.44 लाख करोड़+ रहा जीएसटी कलेक्शन, इस साल का दूसरा सबसे अधिक

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि जून महीने में जीएसटी कलेक्शन ₹1,44,616 करोड़ रहा है, जो बीते वर्ष 2021 के समान अवधि के मुकाबले 56% अधिक है। अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन ₹1,67,540 करोड़ रहा था, जिसके बाद अब जून में यह दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन है। कुल कलेक्शन में सीजीएसटी ₹25,306 करोड़ और एसजीएसटी ₹32,406 करोड़ रहा है।