inshorts

जून तिमाही के नतीजों के बाद 18% से अधिक चढ़े ज़ोमैटो के शेयर

ज़ोमैटो द्वारा सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उसके शेयर 18% से अधिक चढ़ गए। बीएसई पर उसके शेयरों की कीमत 18.44% बढ़कर ₹54.90 पर पहुंच गई। गौरतलब है, ज़ोमैटो को अप्रैल-जून तिमाही में ₹186 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹360.7 करोड़ था।