जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मुमताज़ के माता-पिता बेचते हैं सब्ज़ी
लखनऊ में सब्ज़ी विक्रेता कैसर जहां और हाफिज़ खान की 19-वर्षीय बेटी मुमताज़ खान ने शुक्रवार को जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराने में भारत की मदद की। मुमताज़ के मैच के दौरान सब्ज़ी बेच रहीं उनकी मां ने कहा, "मैं बेटी को गोल करते देखना पसंद करती...लेकिन मुझे जीने के लिए पैसा भी...कमाना है।"