जेंडर सेंसिटिव शांति स्थापना सबकी ज़िम्मेदारी है: यूएन पुरस्कार विजेता मेजर राधिका
यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर अवॉर्ड विजेता भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन ने कहा है, "जेंडर सेंसिटिव शांति स्थापना सिर्फ हम महिलाओं की ही नहीं बल्कि सबकी ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "शांति स्थापना की शुरुआत हम सभी से होती है।" गौरतलब है, मेजर सेन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में यूएन मिशन के साथ काम किया है।