जेईई एडवांस्ड 2022 के टॉपर आर.के. शिशिर ने बताई पढ़ाई को लेकर अपनी रणनीति
जेईई एडवांस्ड 2022 के टॉपर आर.के. शिशिर ने बताया है कि 11वीं व 12वीं कक्षाओं के दिनों में वह सुबह 6:30 बजे से रात 8 बजे तक पढ़ते थे और सिर्फ डेढ़ घंटे का एक ब्रेक लेते थे। कर्नाटक निवासी शिशिर के अनुसार, कंप्यूटर साइंस व कोडिंग में उनकी काफी दिलचस्पी है और वह रुबिक्स क्यूब भी हल करते थे।